"MY DREAMS" मेरे सपने मेरे अपने हैं, इनका कोई मोल है या नहीं, नहीं जानता, लेकिन इनकी अहमियत को सलाम करने वाले हर दिल में मेरी ही सांस बसती है..मेरे सपनों को समझने वाले वो, मेरे अपने हैं..वो सपने भी तो, मेरे अपने ही हैं...
Friday, June 5, 2009
बैड टी, अखबार और चुस्कियां लेती खबरें
काले हरफों पर दिन भर आंख यूं गड़ी रहती है, ना जाने,
क्यों ये लगता है, इन अक्षरों में मेरी महबूबा रहती है।
पर ये महबूबा बने हरफ जब सच्चाई बताते हैं तो महबूबा जैसा ही दर्द देते हैं। लगता है कि इसके रंग से ही अखबार को भी काला कर दूं। पिछले दिनों कई ख़बरें ऐसी आई जिसने ये सोचने पर मजबूर किया कि क्या कोई कानून इन लोगों के खिलाफ नहीं बनना चाहिए जो ये ग़लत काम कर रहे हैं।
ख़बर-बिहार में एक हॉल्ट को हटाने पर दो ट्रेनें फूंकी गई, एक स्टेशन को जला दिया गया। श्रमजीवी एक्सप्रेस की दो बोगियां जलाई गईं। रेलवे ट्रैक उखाड़ दिए गए।
गांवों के लोगों ने इस काम को यूं अंजाम दिया जैसे कि कूड़े या कचड़े को जलाया गया हो। इस काम को अंजाम देने के बाद वो अपने आप को किसी हीरो से कम नहीं समझ रहे होंगे पर मेरे लिए वो विलेन से भी बदत्तर हैं। उन लोगों को इस बात से कोई मतलब नहीं था कि उनकी इस करतूत से कितना नुकसान हुआ होगा राष्ट्रीय संपत्ति को। वो हॉल्ट इस लिए बंद किया गया था क्योंकि उस जगह से कोई भी आमदनी रेलवे को नहीं हो रही थी। तो लंबी दूरियों की ट्रेन को क्यों रोक कर ईंधन, समय को बर्बाद किया जाए। वैसे भी अधिकतर ट्रेन राजगीर से पटना के बीच ११ जगहों पर रुकती है जबकि दोनों स्टेशनों के बीच महज दूरी है ९९ किलोमीटर। याने कि हर ९ किलोमीटर के बाद ट्रेन रुकेगी। सुपरफास्ट ट्रेनें हर ९ किलोमीटर के बाद रूकती हैं बिहार में।
भई, क्यों जला दी आपने ट्रेन? तो एक शख्स दूसरे का मुंह तकता है कि भई क्यों जला दी। अरे, तू भाग रहा था तो मैं भी तेरे पीछे-पीछे भाग लिया। मुझे क्या पता तू किस लिए भागा। कोई अलग जवाब देता कि लोगों ने जला दी हमें क्या मालूम। कौन लोग? नहीं पता। फिर पीछे से कुछ दस-बारह लोग सामने आएंगे और बातों को घुमाने लगेंगे। वो कौन? किसी राजनीतिक पार्टी के मुंह बोले भाई लोग।
ख़बर-ऑस्ट्रिया के शहर वियना में गुरुद्वारे में फायरिंग, संत रामानंद और गुरू निरंजन दास पर हुआ हमला। संत गुजर गए और गुरूजी घायल। हमलावर गिरफ्तार।
धीरे-धीरे शाम तक देश में ये ख़बर फैलने लगती है। पंजाब में कुछ जगहों पर सेना तैनात और कुछ जगहों पर एहतियातन कर्फ्यू लगने लगता है। पर रात गहराती है वहीं दंगाई सड़कों पर। सबसे पहले जालंधर फिर फिरोजपुर, धीरे-धीरे पंजाब के और शहर और फिर हरियाणा जलने लगता है। हर जगह ट्रकों, बसों, में आग लगा दी जाती है। जलांधर कैंट स्टेशन पर हिमगिरी एक्सप्रेस आग के हवाले। घर लूट लिए गए, हाईवे की सभी दुकानें लूट ली गईं। २४-२५-२६ मई तीन दिन में पंजाब में चारों तरफ हाहाकार मच जाता है। क्या है ये सब? क्या लोगों के अंदर से कानून का ख़ौफ़ निकल गया है।
पहली बात दोनों घटनाओं में लोगों ने राष्ट्रीय संपत्ति को हानि पहुंचाई। क्यों? क्योंकि ऐसा कोई कानून नहीं जिसके तहत कोई कार्रवाई इन लोगों पर हो सके। भीड़ है भीड़ पर कोई कानून नहीं लागू होता। दूसरे देश में रंजिश की वहज से कत्ल हो जाता है तो भी यहां पर जिस शख्स की दुकान लूटी गई जिसके घर जलाए गए, उन्होंने क्या बिगाड़ा था। उसकी दुकान या घर लूट लेने से क्या बदला पूरा हो गया? ऐसा नहीं है।
क्या मिल जाता है इन लोगों को ऐसा करके। टैक्स मैं भरता हूं मेरी जरूरतें पूरी हो नहीं पाती फिर भी टैक्स भरता हूं। उन ट्रेनों, बसों में मेरा भी हिस्सा था जिन्हें फूंक दिया गया, मेरे पैसों को फूंक दिया गया? क्या है किसी के पास जवाब।
पंजाब के उन इलाकों में जहां दंगाइयों ने दुकान लूटी, घर लूटे काफी समय तक कोई भी लूटपाट की घटना वहां नहीं होगी। क्योंकि वो दंगाई नहीं लुटेरे थे जिन्होंने बहती गंगा में हाथ धोए हैं।
जब भी ऐसी खबरें पढ़ता हूं तो चाय मुंह का स्वाद सुबह-सुबह ही कसेला कर जाती है।
आपका अपना
नीतीश राज
Friday, August 15, 2008
खबरें ये भी हैं, जो आपके सरोकार की हैं
वहां पर मौजूद लोगों को हर जगह से चीखें ही सुनाई दे रही थी। लोग जहां दखते वहां पर उन्हें एक हाथ दिखाई देता मदद के लिए। जितने भी हाथ हिलते दिखते मानो जैसे कह रहे हों कि बचा लो मुझको। आस पास के लोगों ने समझदारी दिखाई और लगभग 10 बच्चों को तत्काल बचा लिया गया और अब तक 20 बच्चे बचा लिए गए हैं। ज्यादातर बच्चों की उम्र दस से बारह साल के बीच है। घायल बच्चों का बैंगलोर के वेनलॉक अस्पताल में इलाज चल रहा है। बारिश की वजह से वहां पर और बसें नहीं चल रही थी। बसों के अभाव और बारिश की वजह से जो लोग इस बस में चढ़ गए थे उनके लिए ये सफर आखिरी बन गया।
खबर नंबर 2
क्या आप ने कभी सोचा है कि नारे भी किसी की जान ले सकते हैं। हां, ये सच है कि नारे भी जान लेते हैं। ये मैं इसलिए लिख रहा हूं कि मैंने देखा की कहीं पर भी इस बात की ज्यादा चर्चा नहीं हुई। कई अखबारों ने तो हद ही कर दी कि इस खबर को छोटे से कॉलम में जगह देकर छोड़ दिया गया। वीएचपी ने देश भर में अमरनाथ की आग को सुलगाते हुए चक्का जाम का आहवान 13 अगस्त को किया था। इस जाम ने दो लोगों की जान ले ली। ये दो जानें थी जो कि बच सकती थी लेकिन वो बच नहीं पाई। दोनों ही हादसों में लगा कि जिंदगी क्या इतनी सस्ती हो सकती है।
ये दो घटनाएं कानपुर और अंबाला की हैं। अंबाला में तो उस बेटे के ऊपर पहाड़ टूट पड़ा जब कि उसका बीमार पिता उसी की गोद में बिना इलाज के ही दम तोड़ गया। बेटा चिल्लाता रहा, अपने पिता की जिंदगी की भीख मांगता रहा, चीख-चीख कर कहता रहा जाने दो हमें लेकिन ये सियासत के ठेकेदार टस से मस नहीं हुए। वो अपने बीमार पिता को अस्पताल नहीं ले जा सका, और उस शख्स का पिता जिंदगी की ये जंग हार गया। वो पिता जिंदगी जीना चाहता था, वो जिंदगी से लड़ रहा था लेकिन उसे क्या पता था कि मौत के रूप में ये जाम उसकी जीने की इच्छा पर भारी पड़ेगा। बेटा अपने पिता को बार-बार चूम रहा था और लोगों से गुहार कर रहा था। लेकिन उस बेचारे की नहीं सुनी गई और उसके ऊपर से पिता का साया उठ गया। जब तक मदद मिलती तब तक तो देर हो चुकी थी।
फिर प्रवीण तोगड़िया ने आकर बयान दिया कि उस बीमार आदमी को उठाकर हमारा आदमी ले गया। लेकिन उनसे कोई तो पूछे कि समय की कीमत समय निकल जाने के बाद कुछ नहीं रहती। जब वो चीख रहा था पुकार रहा था तब क्यों नहीं सुनी उस की पुकार। क्या जाम ही है हर चीज का हल। काम धाम कुछ करते नहीं हो और बन बैठे हो देश के ठेकेदार। शर्म आनी चाहिए, शर्म।
कानपुर में एक लड़के को करंट लग गया और अस्पताल लेजाते वक्त जाम ने उसकी भी जान ले ली। वो अपना हक चाहता था, वो जीना चाहता था लेकिन वो इस लड़ाई को जीत नहीं पाया। डेढ़ घंटे तक वो इस जाम में फंसा रहा और जिंदगी से लड़ता रहा। डेढ़ घंटे का समय काफी लंबा होता है। उसकी गाड़ी वीएचपी की जाम में ऐसी फंसी कि उसकी जिंदगी को ही खत्म करगई।
वहीं वीएचपी के कार्यकर्ता इस देश की सरकार से ये पूछते रहे कि देशभक्ति की कीमत जान देकर क्यों चुकाई जाती है? यहीं पर हम भी इनसे सवाल पूछ रहे हैं कि क्या किसी की जिंदगी की कीमत इतनी कम होती है कि वो यूं ही कोईं भी ले सकता है। इन बेचारों को राजनीति से कोई मतलब नहीं, शायद उन्हें ये भी नहीं पता कि अमरनाथ की आग में देश क्यों जल रहा है, लेकिन इन सियासतदारों को तो अपनी राजनीति चमकानी है और इसके लिए एक दो लोगों की जान क्या मायने रखती हैं।
आपका अपना
नीतीश राज
(62वें जश्न पर सबको बधाई)
Tuesday, August 12, 2008
खेल खेल में गई जान
चंडीगढ़ में कहीं खुशी मनाई जा रही थी तो कहीं पर गम पसर गया। अभिनव बिंद्रा को स्वर्ण पदक अभी मिल कर भी नहीं हटा था कि खेल खेल में ही 19 साल का मोहित ना जाने कहां खो गया। एक न्यूज चैनल पर वो तस्वीरें हिला देने वाली थी। देखने से ही लग रहा था कि भगवान कह रहा हो कि जा तुझे एक मौका और दिया लेकिन जवानी के जोश में वो आगे बढ़ता चला गया और ना जाने पानी में कहां खो गया। पानी का बहाव ही इतना तेज था कि उसे ढूंढने के सारे प्रयास विफल रहे।
चंडीगढ़ में 16 सेक्टर के रोज गार्डन में तीन दोस्त पिकनिक मनाने गए थे। तीनों ही हम उम्र थे और तीनों बारिश का लुत्फ लेना चाहते थे। लेकिन तभी एक हादसा हो गया। मोहित नाम का लड़का पता नहीं क्यों इतनी मस्ती में उतर आया कि उसको ये इल्म भी नहीं रहा कि पानी की रफ्तार उसकी सारी ताकत से कहीं ज्यादा है। उस पानी की रफ्तार में मस्ती करना उस को भारी पड़ गया। पहले तो वो वहां पर पानी के साथ खेल रहा था। पास में लगी लोहे की चैन को पकड़कर पानी की तेज धारा से लड़ते हुए अटखेलियां कर रहा था कि तभी उस के पैर पानी के बहाव को सहन नहीं कर पाए और उखड़ गए लेकिन चैन पर उस की पकड़ इतनी मजबूत थी कि वो सिर्फ झूल गया। इस बार तो वो बच गया। बचने के बाद उसने सब को हाथ हिलाया जैसे कह रहा हो कि मैं सुरक्षित हूं। मुझे लगता है कि ये ही एक अवसर था उसके पास जब कि भगवान ने उसे मौका दिया था कि अब भी वक्त है संभल जा। लेकिन वो नहीं संभला और फिर लोहे की उस चैन को पकड़कर पानी के बीचों बीच खड़ा होगया। पर इस बार उसके हाथों की पकड़ ने उस का साथ नहीं दिया। थोड़ी देर तक तो वो पानी के बहाव को सहन करता रहा। पानी का बहाव इतना तेज था कि वो वहां पर ही गिर गया। लेकिन जांबाजी दिखाने के चक्कर में कभी वो पानी में समा जाता तो कभी पानी के ऊपर आजाता। उसके दोस्तों ने जो कि इस बहाव से बाहर खड़े थे उसका खेल मान रहे थे। जब उसने अपने को बचाने के लिए हाथ उठाया और आवाज़ लगाई तो वो पानी की तेज आवाज में कही डूब गई। और तभी उसका एक हाथ उठा और फिर दूसरे हाथ की पकड़ लोहे की जंजीर से छूट गई और वो बहता हुआ जाने लगा। फिर उसने कोशिश की पेड़ की शाखा को पकड़ने की जो कि पानी के ऊपर लटक रही थी। उसने वो पकड़ी भी लेकिन पानी का बहाव ही इतना तेज था कि वो पकड़ कायम नहीं रह सकी और वो बहता हुआ पानी में डूब गया। ये पानी वहां के एक चौड़े नाले की तरफ जाता है। जहां पर पुलिस ने बचाव का काम जारी रखा लेकिन उसका कोई भी पता नहीं चल पाया।शायद तबतक बहुत देर होचुकी थी। पुलिस को उसके दोस्तों ने ही बुलाया जब कि वो उसे खोज पाने में नाकामयाब रहे।
इस जगह पर मैं एक बात बताना चाहूंगा कि ये तस्वीरें वहां पर मौजूद एक कैमरामैन ने खींची थी जो कि बारिश की कुछ तस्वीरें और साथ में बारिश में खेलते हुए लोगों के कटवेज लेने कि लिए उस रोज गार्डन में गया था। वो इस सब तस्वीरों को कैमरे में कैद कर रहा था और पास में खड़े एक शख्स की आवाज़ आ रही थी कि ये गिर जाएगा और ऐसा ही हुआ। शायद उस आदमी को भी नहीं पता होगा कि ऐसा भयानक हादसा हो जाएगा। साथ ही, मोहित जो डूब गया शायद ये स्टंट भी इसी चक्कर में करने चला गया कि कैमरे में उस की तस्वीरें कैद हो रही हैं। वो कैमरे की तरफ बार-बार देख कर हाथ भी हिला रहा था, पर अब वो तस्वीरें ही बची हैं जो कि एक कैमरे में कैद हैं, वो नहीं।
आपका अपना
नीतीश राज
(ये शायद ठीक से पब्लिस नहीं हुआ इस कारण से दोबारा डाला है।)
खेल खेल में मौत

“जब भी बोलो, सोच कर बोलो,
मुद्दतों सोचो, मुख्तसर बोलो”