Tuesday, October 21, 2008

सरकार ने दिखाई हिम्मत, राज ठाकरे गिरफ्तार

राज ठाकरे को गिरफ्तार कर लिया गया। रत्नागिरी में एक गेस्ट हाउस से हुई गिरफ्तारी। रात के ढाई बजे पुलिस ने उनको गिरफ्तार किया। वैसे रात में राज ठाकरे ने कहा था कि उन्हें पता नहीं है कि गिरफ्तारी कब होगी और पुलिस का प्लान ऑफ एक्शन क्या है। लेकिन अब उन्हें मुंबई लेकर आया जा रहा है और आज सुबह 11 बजे बांद्रा कोर्ट में उनकी पेशी होगी। और जहां तक उम्मीद जताई जा रही है उसमें तुरंत उनको जमानत भी मिल जाएगी। मुंबई के खेरवाड़ी पुलिस स्टेशन में राज ठाकरे के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। रविवार को खेरवाड़ी के चेतना कॉलेज में एमएनएस के कार्यकर्ताओं ने जमकर उत्पात मचाया था और रेलवे की परीक्षा देने आए उत्तर भारतीय परिक्षार्थियों की जमकर पिटाई की थी। कुछ उत्तरभारतीय छात्रों ने खेरवाड़ी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया था। उसी के चलते राज ठाकरे की गिरफ्तारी की गई है।
वैसे यहां पर सरकार ने थोड़ी हिम्मत तो दिखा ही दी। माना तो ये भी जा रहा है कि जमशेदपुर कोर्ट के गैरजमानती वारंट के बाद ही मुंबई सरकार जागी है। अब इसके पीछे क्या कारण है कहा नहीं जासकता कहीं राज ठाकरे को रांची की अदालत में जाने से रोकने के कारण ये गिरफ्तारी तो नहीं की गई। बहरहाल,राज ठाकरे ने रत्नागिरी में सरकार को चुनौती दी थी कि है हिम्मत तो कर लो गिरफ्तार, और फिर देखना महाराष्ट्र कैसे जलता है। सरकार ने ये हौसला तो दिखा दिया और राज ठाकरे को गिरफ्तार कर भी लिया। साथ ही गिरफ्तारी से पहले 1100 समर्थकों को भी पकड़ लिया था। पुणे से भी 50 कार्यकर्ताओं को पकड़ा गया। लेकिन गिरफ्तारी के बाद कार्यकर्ता भड़क उठे और फिर शुरू हुआ मुंबई की सड़कों पर उत्पात। कई गाड़ियों को फूंक दिया गया, कई टैक्सियों को तोड़ा दिया गया साथ ही ऑटो रिक्शे भी तोड़े गए। संजय निरुपम के दफ्तर पर भी हमला किया गया। सुबह-सुबह भी सोलापुर-पुणे हाईवे पर तीन ट्रक को आग के हवाले कर दिया गया। ये ही एमएनएस की राजनीति पक्ष-विपक्ष दोनों में वो सिर्फ तोड़फोड़ करना ही जानते हैं।

आपका अपना
नीतीश राज

12 comments:

  1. इनके साथ तो आतंकवादियों जेसे कारवाही करनी चाहिए

    ReplyDelete
  2. ye to wah chahta hee tah, waise bharat me aatankwadiyon ke sath aatankwadiyon jaisa bartav nahi hota raj se kya hoga

    ReplyDelete
  3. पोलिस को और सख्ती दिखानी होगी -क़ानून को हाथ में लेने वालो से सख्ती से निपटना होगा !

    ReplyDelete
  4. Aadmi aadmi men nafrat failane wale aise log pahle to girftar hi nahin hote aur ab ho hi gaye hain to jaldi hi chhot bhi jayenge. yahi hamara durbhagya hai. Raj thakre ko shayad pata nahin ki vah apni kartuton ke karan desh bhar ke logon men maharashtriyanon ke prati nafrat paida kar rahe hain. jab maharashtra men dusare pranton ke logon ke saath mar peet hogi to anya pradeshon men marathi logon ko kya guldaste bhent kiye jayenge. jo bechare nirdosh marathi hain ve raj thakre ke karan bevajah ghrina ke patra banenge.

    ReplyDelete
  5. burai ka anth bhi bura hi hota hai ye thackery ko batadena chahiye.

    ReplyDelete
  6. bahut badhiya samachaar diya hai . abhi abhi maine bhi ek post likhi hai kripya dekhe.
    http://yamaraaj1.blogspot.com

    ReplyDelete
  7. समाचार तो बहुत बढिया है और इसे सुन कर दिल को ठंडक भी पहुँची है पर नीतिश जी ये कितनी देर अन्दर रहेगा और क्या वहाँ अन्दर इनका शाही स्वागत नही होगा ? इसको तो आप हरियाणा पुलिस के हवाले करो बिना बताये ! फ़िर देखो खातिरदारी !

    ReplyDelete
  8. " good to hear, wait and watch..."

    Regards

    ReplyDelete
  9. कानून का डंडा अगर सही चले तो बड़े बड़े सीधे हो जाते है.....पर चले तो ?

    ReplyDelete
  10. डॉक्टर अनुराग से सहमत हूँ.
    वैसे इस भ्रष्ट गुंडाराज में बहुत अपेक्षा तो नही किसी से .पर देखा जाय क्या होता है.

    ReplyDelete
  11. यह सब दिखावा है , ओर जल्द ही यह छुट जायेगा, क्योकि कानुन इन सब की जेब मै है

    ReplyDelete
  12. राज जो भी कर रहा है, यह उसकी मजबूरी है। अगर इसी तरह उत्तर प्रदेश-बिहार से लोग महाराष्ट्रा में आते रहे, तो मराठी लोग कहा जायेंगे? हर चिज की कोई हद होती है।
    युपी एवं बिहार के नाकारा नेता, जो अपने राज्य में रोजगार की उपलब्धीया करानें में नाकाम रहे है, वह अपनी इस नाकाबीलीयत कें बारे में तो कुछ भी नही कह रहे, और राज पर भद्दे इल्जाम लगा रहे है।
    जो लालू राज को ’पागल’ करार दे रहा है। वह खुद तो एक नंबर का चोर है।
    इतिहास गवाह है की जब भी हिंदूस्तान पर कोई ऑंच आई है, मराठो ने इस देश के लिये अपना योगदान दिया है। और हम आगे भी देते रहेंगे। मगर हमारी भाषा, संस्कृती और हमारे रोजगारो के बारे में हम कोई समझोता नही कर सकते।
    जय महाराष्ट्र!

    ReplyDelete

पोस्ट पर आप अपनी राय रख सकते हैं बसर्ते कि उसकी भाषा से किसी को दिक्कत ना हो। आपकी राय अनमोल है, उन शब्दों की तरह जिनका कोईं भी मोल नहीं।

“जब भी बोलो, सोच कर बोलो,
मुद्दतों सोचो, मुख्तसर बोलो”